24 नवंबर को Varanasi में Dev Deepawali, 3 दिन के परफेक्ट Travel Plan से आसान होगी ट्रिप

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 20, 2026

क्या आप भी इस बार देव दीपावली मनाने के लिए बनारस जा रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्वर्ग से देवता धरती लोक पर आते हैं।

बनारस की देव-दीपावली देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस बार 24 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन बनारस के घाट दीयों की रोशनी से जगमग हो जाते हैं।

लेकिन, इस दिनन लोगों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। वैसे यह एक ऐसा अनुभव है कि जिसे कोई मिस नहीं करना चाहता है। यदि आप भी देव दीवाली के दिन बनारस जा रहे हैं, तो अपनी ट्रिप को खास बनाने के लिए ये ट्रैवल प्लान फॉलो कर सकते हैं।

काशी पहुंचे और शाम की गंगा आरती

बनारस में देव दीपावली के समय काफी भीड़ और ट्रैफिक प्रतिबंध लग जाते है, इससे बचने के लिए आप 23 नवंबर को दोपहर में ही वारणसी पहुंच जाएं। होटल में चेक-इन करके थोड़ा आराम करें और शाम को अस्सी घाट जाएं। यहां डूबते हुए सूरज का खूबसूरत नजारा जरुर देखें और फिर गंगा आरती में शामिल हो। डिनर के लिए लोकल रेस्टोरेंट में जा सकते हैं।

देव दीपावली महोत्सव

इस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करें और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए यहां पहुंच जाएं। सुबह ही यह काम करें, वरना आपको भीड़ देखने को मिलेगी। इसके बाद आराम करें या बनारस के लोकल स्ट्रीट फूड्स को एक्सप्लोर करें। जिसके बाद सनसेट से पहले गंगा घाट या नाव पर पहुंच जाएं। शाम को दीपदान शुरु होता है और सभी घाट दीयों की रोशनी में टिमटिमाते नजर आते हैं। गंगा आरती और देव दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी का नजारा नाव से बहुत खूबसूरत दिखता है।

सारनाथ घूमें और वापसी

तीसरे दिन आप सुबह बनारस की भीड़ से दूर, शांत वातावरण के लिए सरनाथ निकल जाएं। ये वाराणसी से करीब 10 किलोमीटर दूर है। आपको यहां धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप और पुरातात्विक संग्रहालय देखने जा सकते हैं। फिर शाम को अपने शहर की तरफ वापसी कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

- देव दीपावली के समय होटल और नावों की डिमांड काफी हाई रहती है और इस दौरान रेट भी काफी महंगे हो जाते हैं। इसलिए पहले से ही एडवांस बुकिंग कर लें। घाटों से थोड़े दूर होटल आपको कम दाम में मिल सकता है। वहीं, नाव की पहली बुकिंग कर लें।

- इस खास मौके पर बनारस में काफी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे कई ट्रैफिक प्रतिबंध भी लगे होते हैं। इसलिए आपको काफी पैदल चलना पड़ सकता है। होटल से आप आरामदायक फुटवियर पहनकर ही निकलें।

- शाम के समय ठंड बढ़ जाती है, इसलिए अपने साथ जैकेट या ऊनी कपड़े रखें।

प्रमुख खबरें

PM Modi लखनऊ में 52 मेधावी ITI प्रशिक्षार्थियों को शनिवार को करेंगे सम्मानित

तनाव खत्म दोस्ती शुरू, Nepal PM Balen Shah आ रहे हैं India, Modi से होगी मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर बनेगी बात

फिलिस्तीनी लड़के ने दोस्ती पर पूछा सवाल, राहुल के जवाब पर बजी तालियां

बांग्लादेश को देख चिल्लाने लगे PM, भारत से ले लिया सीधा पंगा