वाराणसी: राहुल, प्रियंका ने संत रविदास को दी श्रद्धांजलि, सुनी अमृत वाणी और प्रसाद किया ग्रहण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

वाराणसी (उप्र),  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी के सीर गोवर्धन पहुंचकर संत रविदास को श्रद्धांजलि देने के बाद अमृत वाणी सुनी एवं प्रसाद ग्रहण किया। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अजय राय सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल एवं प्रियंका हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंच कर दोनों ने संत रविदास की प्रतिमा को नमन किया और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने वहां अमृत वाणी सुनी। प्रियंका ने वहां सेवा कर रही महिलाओं से भेंट की, जबकि राहुल गांधी ने लंगर में अपनी सेवा दी और प्रसाद बांटा।

राहुल गांधी ने भी संत रविदास की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह और प्रियंका गांधी वाद्रा संत रविदास की समाधि पर फूल चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। उन्‍होंने रविदास का दोहा लिखते हुए ट्वीट किया, जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात। संत गुरु रविदास को हमारा नमन। इसके पहले, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और पंजाब के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सीर गोवर्धन पहुंचकर संत शिरोमणि को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख खबरें

Turkey से बढ़ते तनाव के बीच Israel का बड़ा कदम, Armenian Genocide को देगा मान्यता

Babri Masjid के चंदे का हिसाब क्यों नहीं? Ram Mandir मामले पर Brijesh Pathak का विपक्ष से तीखा सवाल।

Aditya Thackeray का BJP पर तीखा हमला, Mumbai के फुटबॉल ग्राउंड को बताया बिल्डर लॉबी की भेंट

Kiren Rijiju meets Dalai Lama: सर्जरी के बाद अच्छे मूड में दिखे तिब्बती गुरु, मंत्री ने Delhi में ली हेल्थ रिपोर्ट