वाराणसी:सपा कार्यकर्ता ने सब्जी की अपनी दुकान पर टमाटर की पहरेदारी के लिए तैनात किए बाउंसर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता ने देश में टमाटर की कीमतें अत्यधिक बढ़ने के बीच यहां सब्जी की अपनी दुकान पर उसकी पहरेदारी के लिए कथित तौर पर बाउंसर तैनात किए हैं। उनके इस कदम को राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अजय फौजी नामक सपा कार्यकर्ता की वाराणसी के लंका इलाके में किराने की दुकान है और वह सब्जी विक्रेता भी हैं। फौजी ने बताया कि उन्होंने दो बाउंसर को तैनात किया है, ताकि खरीददारों को मोलभाव करते समय आक्रमक होने से रोका जा सके। सपा कार्यकर्ता ने पिछले हफ्ते अपनी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर टमाटर की आकृति वाला का एक ‘केक’ काटा था।

फौजी 140-160 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रहे हैं और उनके ठेले पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाउंसर तैनात रहते हैं। हालांकि, उन्होंने बाउंसरों को किए गए भुगतान के बारे में ब्योरा देने से इनकार करते हुए कहा, कोई भी एजेंसी बाउंसर मुफ्त में उपलब्ध नहीं कराएगी। इस बीच, सपा अध्यक्ष ने फौजी से संबंधित एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया, भाजपा टमाटर को जेड प्लस सुरक्षा दे।

प्रमुख खबरें

CM Vijay का DMK पर निशाना, कहा – ED Report में है Karur Gang के भ्रष्टाचार का सबूत

Satya Niketan हादसे पर Manoj Jha ने PM Modi को लिखा पत्र, छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण की मांग की

आप अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते: Satya Niketan PG हादसे पर HC की कड़ी फटकार

Jammu Kashmir के मेडिकल इंटर्न्स ने शुरू की 48 घंटे की Hunger Strike