वाराणसी : उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह करने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के घोसी सीट से सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती और उसके साथी द्वारा दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में वाराणसी के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस मामले में कैंट थाना प्रभारी राकेश सिंह और विवेचक गिरिजा शंकर को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली युवती ने 2019 में बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें: हैती में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हुई, अब बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें

आत्मदाह की कोशिश में 27 वर्षीय युवक 65 प्रतिशत, जबकि 24 वर्षीय युवती 85 प्रतिशत तक झुलस गई थी। दोनों में से कोई भी पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar Police SI Exam रद्द करने की मांग को लेकर Patna में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

West Bengal Bypolls: BJP ने Nandigram से हसिरानी रथ और रेजीनगर से सखाराव सरकार को उतारा

चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती अफ़गानिस्तान T20I सीरीज़ से बाहर; पूरी जानकारी यहाँ देखें

जब Sanjay Dutt की वजह से 90s में पूरी फिल्म इंडस्ट्री ठप्प हो गई थी! 1993 टाडा केस का वो सच जिसने बॉलीवुड को हिला दिया