अब IPL में Varun Aron आएंगे नजर, SRH ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

By Kusum | Jul 14, 2025

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन लंदन के लॉर्ड्स में इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे। उसी दौरान आईपीएल से उनके लिए एक गुड न्यूज सामने आई। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में वे खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। लेकिन एक टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच नजर आएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के सीजन से पहले वरुण आरोन को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 

वरुण आरोन आईपीएल में 5 टीमों का हिस्सा रहे हैं लेकिन उनको कोचिंग स्टाफ में उस टीम ने शामिल किया है जिसके लिए वो एक भी बार आईपीएल नहीं खेले। वरुण आरोन आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और आरसीबी के लिए खेले हैं। भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे इंटरनेशनल मैच भी वरुण आरोन ने खेले हैं। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत