Varun Chakravarthy गेंदबाजी का जादूगर है: Sunil Gavaskar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर ने वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी का जादूगर करार दिया क्योंकि यह रहस्यमयी स्पिनर अपनी चालाकी और अनोखी विविधताओं से बल्लेबाजों को लगातार चकमा दे रहा है। बुधवार को यहां खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत में चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह थोड़ा रन लुटा लेता है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज थोड़ी बदल जाती है लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। उसकी गेंदों पर दो छक्के लगने के बावजूद उस पर किसी तरह का असर नहीं दिख रहा था जो अच्छा संकेत है। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह गेंदबाजी का जादूगर है। वह शानदार गेंदबाजी करता है।’’

अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों में 84 रन बनाए और रिंकू सिंह (20 गेंदों में 44 रन नाबाद) ने उनका बखूबी साथ दिया, जिससे भारत ने सात विकेट पर 238 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड सात विकेट पर 190 रन ही बना पाया।

गावस्कर ने कहा, ‘‘पहला मैच जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। आप जानते हैं कि विश्व कप से पहले नए साल और नए अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना हमेशा अच्छा होता है। भारत ने कुछ कैच छोड़े लेकिन कुल मिलाकर उसका प्रदर्शन उत्साहजनक रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi IGI Airport पर टला बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ के दौरान Swiss Air फ्लाइट के इंजन में लगी आग

Mohini Ekadashi 2026: Lord Vishnu की कृपा के लिए जानें सही Puja Vidhi, शुभ मुहूर्त और मंत्र

व्हाइट हाउस डिनर में जब हुआ शूटआउट, सबसे फिट, स्मार्ट और तेज यूएस सीक्रेट सर्विस काउंटर असॉल्ट टीम ने कैसे पलभर में मोर्चा संभाला

हमले को ट्रंप ने ईरान युद्ध से जोड़ा, कहा- ये घटना मुझे जीतने से नहीं रोक सकती