Varun Dhawan ने लिया बड़ा फैसला! पैपराजी से छिपाएंगे बेटी लारा का चेहरा, सुरक्षा और निजता को बताया प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी लारा का चेहरा नहीं दिखाना चाहते और वह खुद तय करेगी कि ऐसा करना है या नहीं। वरुण ने मंगलवार को अपने एक्स पर एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया। इस दौरान एक ‘यूजर’ ने उनसे बेटी का चेहरा दिखाने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर 38 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर मौजूद रहना है या नहीं, इसका फैसला उनकी बेटी खुद करेगी और वह इस बारे में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते।

इसे भी पढ़ें: म्यूजिक चार्ट पर कब्जा! The Fate of Ophelia के साथ Taylor Swift ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, नंबर 1 पर बनाया सबसे लंबा सफर

फिल्म “बॉर्डर 2” का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का दूसरा भाग है। फिल्म में वरुण धवन के साथ सनी देओल, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और मेधा राणा समेत अन्य कलाकार भी अभिनय करते दिखेंगे।

News Source- Press Trust of India 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक