वरूण धवन ने ‘कैप्टन अमेरिका’ के हिन्दी संस्कण में आवाज दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2016

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने क्रिस इवान की ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ के हिन्दी संस्करण ‘कैप्टन अमेरिका’ में अपनी आवाज दी है। 28 वर्षीय ‘बदलापुर’ स्टार ने कहा कि सुपरहीरो फिल्म के लिए वॉयस ओवर करना उनके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम था और उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक उनकी कोशिश को पसंद करेंगे। वरूण ने एक बयान में कहा, ‘‘कैप्टन अमेरिका एक परिपक्व और संतुलित नेता है। यह कुछ वैसा है जैसा मैं नहीं हूं। इसलिए यह मेरे लिए और चुनौतीपूर्ण रहा। ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ बहुत बेहतर है और उसका एक्शन विशाल है।’’

 

उन्होंने कहा, ''यह फिल्म बच्चों और वयस्कों के लिए है और इसका सार कुछ ऐसा है जिसे मैं पसंद करता हूं और मानता हूं। इसलिए मैं इसका वायसओवर देकर खुश था। फिल्म बहुत अच्छी तरह से खुद को बच्चों के साथ जोड़ती है और इसको करने का यही मुख्य कारण है।’’

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई