पैपराजी से अभिनेत्री सामंथा को प्रोटेक्ट करते नजर आएं अभिनेता वरुण धवन, देखें वायरल वीडियो

By एकता | Mar 12, 2022

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु बीती रात मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की गयी थी। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी अभिनेत्री सामंथा के साथ पैपराजी द्वारा स्पॉट किये गए। अभिनेता और अभिनेत्री दोनों ही बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। जहां अभिनेता वरुण धवन ने ऑरेंज कलर की शर्ट के साथ डेनिम जीन्स पहनी हुई थी, वही अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ब्लैक शर्ट और ब्लैक जीन्स पहनें नजर आयीं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वरुण धवन अभिनेत्री को पैपराजी से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शर्ट के बटन खोलकर दीपिका पादुकोण ने करवाया हॉट फोटोशूट, क्लीवेज देखकर आहें भर रहे हैं फैंस

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, वरुण और सामंथा जल्द ही एवेंजर्स फेम रूसो ब्रदर्स के साथ राज और डीके निर्देशित 'सिटाडेल' में नजर आने वाले हैं। 'सिटाडेल' के निर्माताओं को एक नई जोड़ी की तलाश थी इसलिए उन्होंने वरुण और सामंथा को चुना। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म शकुंतलम में नजर आएँगी जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में ख़त्म की है। वहीं अभिनेता वरुण धवन अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया में अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह