महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर वरुण गांधी का तंज, जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं

By अंकित सिंह | Jul 18, 2022

नयी दिल्ली। देश में महंगाई को लेकर लगातार विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच भाजपा के अपने सांसद वरुण गांधी भी महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी की सरकार को लगातार घेरते रहे हैं। वरुण गांधी ने आज दूध और दही सहित कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाए जाने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर दी। वरुण गांधी ने साफ तौर पर कहा है कि जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं। अपने ट्वीट में वरुण गांधी ने लिखा कि आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जीएसटी लागू है। रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यम वर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। उन्होंने कहा कि जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: निवर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के लिए बोले जयराम रमेश, 'A good man exits'

आपको बता दें कि जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं। इन पर पांच प्रतिशत जीएसटी देना होगा। इसी तरह 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले अस्पताल के कमरों पर भी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराये वाले होटल के कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगाने की बात कही गयी है। इससे पहले भी वरुण गांधी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर मुखरता से आवाज उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान