LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर वरुण गांधी का तंज, गरीब की रसोई फिर धुएँ से भरने लगी है

By अंकित सिंह | Jul 06, 2022

आज घरेलू गैस की कीमतों में लगभग 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के साथ एक बार फिर से आम लोगों पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ी है। लोगों का रसोई बजट बिगड़ने लगा है। सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ साथ किचन की अन्य सामग्रियों पर भी महंगाई की जबरदस्त मार है और यही कारण है कि आम लोग महंगाई से त्रस्त नजर आ रहे हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है। अब इसी को लेकर केंद्र सरकार पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब वरुण गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मौके आज चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Petrol price: जून में पेट्रोल की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख टन पर, डीजल की खपत भी 35.2 फीसदी बढ़ी

हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले तीन महीने से बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले, 22 मार्च से शुरू करते हुए 16 दिन के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल दस रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1,052.50 रुपये का हो गया है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1,079 रुपये और कोलकाता में 1,068.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने होटल एवं रेस्तरांओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यि गैस सिलेंडर का दाम 2,021 रुपये से घटाकर 2,012.50 रुपये कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis: US Navy पर हमले के बाद America का कड़ा एक्शन, Iran के 3 तेल टैंकरों को किया Destroy

China की United Front रणनीति का शिकार हो रहे Taiwan के युवा, नौकरी और पर्यटन के नाम पर बड़ा धोखा

Karnataka के शिक्षकों को सम्मान, नाम के आगे Tr लगाने की मिली मंजूरी

नेपाल में भीषण Flood के बीच Rescue तेज, Rasuwa में चीनी नागरिक और Nuwakot में महिला को बचाया गया