कैम्ब्रिज में बयान देकर बीजेपी के निशाने पर राहुल, ऑक्सफोर्ड का बुलावा वरुण ने ठुकराया, कहा- विदेश में सरकारी नीतियों की आलोचना सही नहीं

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2023

ऐसे समय में जब लंदन में राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी के विरोध ने संसद को चार दिनों के लिए ठप कर दिया है। इसी समय बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार के प्रदर्शन पर बोलने के लिए ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। यह आमंत्रण ऑक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष मैथ्यू डिक के कार्यालय द्वारा 'दिस हाउस बिलीव्स मोदीज इंडिया इज द राइट पाथ' प्रस्ताव पर बोलने के लिए भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें: 'दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं...', जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस के बीच में राहुल गांधी को टोका, बीजेपी बोली- कब तक सिखाओगे

भाजपा ने राहुल पर यूके में अपनी बातचीत के दौरान यह सुझाव देकर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के तहत देश में लोकतंत्र खतरे में है और उनकी आवाज दबा दी गई है। कांग्रेस नेता से माफी मांगने के लिए भाजपा संसद में विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास