Vaseline Hair Care: स्किन ही नहीं बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है वैसलीन, जानिए इसके फायदे

By अनन्या मिश्रा | Jan 18, 2024

सर्दियों के मौसम में बालों और त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि सर्दियों में बाल रूखे तो स्किन ड्राई हो जाती है। हांलाकि इस समस्या से निपटने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन क्या आप बालों की ड्राईनेस से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं। क्योंकि जब स्कैल्प में ड्राइनेस अधिक बढ़ने लगती है, तो बाल ज्यादा मात्रा में टूटने लगते हैं। इसलिए स्कैल्प की ड्राईनेस को कभी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: स्किन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल, मिलेंगे बेहतरीन रिजल्ट

दोमुंहे बाल

जहां एक ओर दोमुहे बालों की वजह से बालों की खूबसूरती कम होने लगती है, तो वहीं इनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। इसलिए समय-समय पर बालों को ट्रिमिंग कराते रहना चाहिए। इसके अलावा इस समस्या को आप वैसलीन की मदद से भी दूर कर सकती हैं। जिस तरह से बालों के एंड्स पर आप तेल अप्लाई करती हैं, ठीक उसी तरह से यदि थोड़ी मात्रा में बालों के एंड्स में वैसलीन लगाती हैं। तो दोमुहे बालों की समस्या से राहत मिल सकती है।

डीप कंडीशनिंग

इसके अलावा बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए डीप कंडीशनिंग काफी जरूरी होती है। इसके लिए आप बालों को हल्का सा गीला कर लें। फिर हथेलियों पर थोड़ा सा वैसलीन लेते हुए इसे स्कैल्प के साथ बालों की लेंथ पर अप्लाई करें। 20 से 30 मिनट तक इसे बालों पर लगाए रखने के बाद शैंपू कर लें।

फ्रिजीनेस होगी दूर

सर्दियों में बालों की फ्रिजीनेस बढ़ जाती है। ऐसे में आप इस समस्या को वैसलीन की मदद से कम कर सकते हैं। बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए वैसलीन को हल्के हाथों से बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों के फ्रिजीनेस की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना