Vastu Tips: क्लेश और आर्थिक संकट से हैं परेशान, लगाएं ये चमत्कारी पौधे, मिलेगी खुशहाली और तरक्की

By सूर्या मिश्रा | Jan 12, 2023

हिन्दू धर्म में घर की खुशहाली और वास्तु दोष को दूर करने के लिए कई उपाय बताये गए हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पेड़-पौधें घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से आर्थिक उन्नति और खुशहाली का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र में इन पौधों का जिक्र किया गया है। आइये जानते है कुछ ऐसे ही पौधों के विषय में-

लक्ष्मणा का पौधा  
लक्ष्मणा का पौधा माता लक्ष्मी को अति प्रिय है, मान्यता है जिस घर में लक्ष्मणा का पौधा होता है वहां लक्ष्मी जी स्थाई रूप से निवास करती हैं। कई जगहों पर इसे गुमा के नाम से भी जाना जाता है। कहते है यह पौधा लगाने से घर में धन का आगमन होता है। आयुर्वेद में इसे लक्ष्मणा बूटी कहा गया है।  

शमी का पौधा
शमी का पौधा भगवान शिव को अति प्रिय है, वास्तु में शमी का पौधा घर में लगाना शुभ माना गया है। जिस घर में शमी का पौधा होता है वहां कभी आर्थिक संकट नहीं आता और घर की दरिद्रता दूर होती है। शमी का पौधा घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है। इसे धन वृक्ष कहा जाता है।

मोहिनी का पौधा
मोहिनी के पौधे को क्रसुला का पौधा भी कहा जाता है, इसको घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मोहिनी का पौधा धन के देवता कुबेर को प्रिय है। इसको दक्षिण दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। यह पौधा मेन्टल रिलीफ के लिए भी जाना जाता है, इससे घर में धन का आगमन होता है।

अनार का पौधा  
यदि आप माता लक्ष्मी और कुबेर दोनों की कृपा चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर अनार का पौधा लगाएं। इससे घर में सुख-शांति का वास होगा और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।
 
 मनी प्लांट  
मनी प्लांट देखने में जितना खूबसूरत होता है यह वास्तु के नजरिये से भी उतना ही लाभकारी है। यह घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करके वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में सहायक है। मान्यता है जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां रुपये-पैसों की तंगी नहीं होती है। मनी प्लांट को घर के आग्नेय कोण में लगाना शुभ होता है।

तुलसी का पौधा   
हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर का वातावरण और आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है। तुलसी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

सदाबहार का पौधा

अगर घर के सदस्यों में आपसी मन-मुटाव है, पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर सदाबहार का पौधा लगाएं। इससे घर से क्लेश और अशांति दूर होगी, नकारात्मक शक्तियों का नाश होगा। यह घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य स्थापित करने में सहायता करता है।    

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी