वासुदेव देवनानी ने किया गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार, बोले- उनका महाराणा प्रताप पर बयान प्रताप का अपमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

जयपुर,  राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों के लिए शुक्रवार को उनकी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस नेता का बयान प्रताप का अपमान है जिन्होंने मातृभूमि के गौरव की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी। दरअसल डोटासरा ने बृहस्पतिवार को कहा था महाराणा प्रताप-अकबर की लड़ाई सत्ता संघर्ष के लिए थी और भाजपा ने इसे धार्मिक रंग दे दिया है। भाजपा विधायक ने कहा  महात्मा गांधी ने लंदन में गोलमेज सम्मेलन में प्रताप की बहादुरी की प्रशंसा की थी। यहां तक कि वियतनाम ने भी हल्दीघाटी युद्ध से प्ररेणा लेने की बात कही। राज्य सरकार बनने के बाद महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को कमजोर करने की लगातार साजिश हो रही है।

गौरतलब है कि नागौर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा था कि महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई सत्ता संघर्ष के लिये थी, भाजपा ने इसे धार्मिक रंग दे दिया है। उन्होंने बैठक में कहा था कि भाजपा हर चीज को हिन्दू मुस्लिम के धार्मिक चश्मे से देखती है।महाराणा प्रताप राजस्थान में मेवाड के राजपूत शासक थे। उन्होंने 1576 में आमेर के मानसिंह प्रथम के नेतृत्व में मुगल सम्राट अकबर की सेना के साथ हल्दीघाटी की लड़ाई लड़ी थी।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी