...तो मॉब लिचिंग के गुनाहगारों को छोड़ देंगी वसुधरा राजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2018

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्यों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को बाधित करने की धमकी दी थी। VHP ने कहा है कि अगर रकबर खान मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को रिहा नहीं किया गया है तो वो वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को बाधित करेंगे। VHP के अलवर जिला अध्यक्ष केशव चंद्र शर्मा ने दावा किया कि रकबर मामले में गिरफ्तार तीन युवा निर्दोष हैं। उन्होंने दावा किया है कि रकबर की मृत्यु पुलिस की हिरासत में हुई थी। 

एक अन्य वीएचपी नेता सुभाष अग्रवाल ने वसुंधरा राजे पर निशना साधते हुए कहा कि अगर राजे गौरव की बात कर रही हैं तो हिंदुओं की सम्मानित उन गायों के लिए क्या कर रही हैं जिनका वध किया जा रहा है? अब इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस लगातार वसुंधरा राजे और उनकी सरकार पर हमला कर रही है। एक अखबार द्वारा इस खबर को छापे जाने के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए सचिन ने ट्वीट किया, "दोस्त दोस्त ना रहा........"

 

 

 

राजस्थान में मॉब लिचिंग वसुंधरा राजे सरकार के लिे बड़ी चुनौती बनी हुई है। चुनावों को देखते हुए वसुंधरा राजे द्वारा कठोर कार्रवाई किया जाना भी उनकी सरकार के लइे घातक हो सकता है। साथ ही साथ यह भी है कि दक्षिण पंथी संगठन अगर वसुंधरा राजे से नाराज हो जाते है तो चुनावों में खतरा हो सकता है। उधर विपक्ष लगातार इस मामले में वसुंधरा राजे को घेरे हुए है। बता दें कि पिछले महीने, रकबर पर अलवर के रामगढ़ शहर में गाय तस्करी के संदेह पर कथित गौरक्षकों ने हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन