टल सकता है वायु तूफान का खतरा, सिर्फ तटीय इलाकों पर पड़ेगा असर

By अंकित सिंह | Jun 13, 2019

भारत मौसम विज्ञान विभाग अहमदाबाद में वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने कहा है कि वायु तूफान गुजरात से नहीं टकराएगा। यह वेरावल, पोरबंदर और द्वारका से पास से होकर निकल जाएगा। इसका असर सिर्फ तटीय क्षेत्रों पर दिखेगा और हवा की गति तेज होगी और साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है। महाराष्ट्र में भी वायु तूफान को देखते हुए अरब सागर किनारे कोंकण क्षेत्र में जनता के लिए समुद्र तट बंद कर दिए गए है। चक्रवात की अधिकता 900 किमी से अधिक रहेगी।

इस बीच पोरबंदर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की छह टीमें अलर्ट पर हैं। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चक्रवात वायु से उत्पन्न खतरे को देखते हुये निचले इलाकों से करीब 3.10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 52 टीमों को तैनात कर दिया गया है। शाह ने बताया कि तटरक्षक बल, नौसेना, सेना और वायु सेना की इकाइयों को तैयार रखा गया है और विमानों एवं हेलीकॉप्टरों की मदद से हवाई निगरानी की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा