डिफेंस एक्सपो के बाद वायु शक्ति 2022 को भी किया गया स्थगित, पीएम मोदी होने वाले थे शामिल

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

भारतीय वायु सेना ने राजस्थान के जैसलमेर में 7 मार्च से शुरू होने वाले अभ्यास वायु शक्ति 2022 को स्थगित कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि अब इस प्रदर्शन की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है। इस अभ्यास सत्र में राफेल विमान सहित 148 विमान भाग लेने वाले थे। 7 मार्च को वायु शक्ति 2022 का आयोजन पोखरण स्थित चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में होना था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की खबर थी। हालांकि एन मौके पर वायु सेना के इस युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2022 को स्थगित कर दिया गया है।

आज रक्षा मंत्रालय से जुड़ी यह दूसरी बड़ी खबर है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि गुजरात में इस साल होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 को भी स्थगित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण गांधीनगर गुजरात में 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

US-Iran Conflict: 10वीं रात भी अमेरिकी बमबारी जारी, Iran का जॉर्डन में US Bases और F-15 पर भीषण पलटवार

CJP Protest पर Arvind Kejriwal का एक्शन, DCP को चिट्ठी लिख मांगी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की List

Study in UK: SOP में न करें ये गलतियां, जानें Statement of Purpose लिखने का सबसे सही तरीका

Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया Medanta Hospital शिफ्ट करने का प्रस्ताव, जल्द आएगा विस्तृत Order