हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण मामले में शुआट्स यूनिवर्सिटी के VC को मिलेगी राहत? सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए तय की 14 मई की तारीख

By अभिनय आकाश | May 03, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) के कुलपति राजेंद्र बिहारी लाल और अन्य के खिलाफ दर्ज पांच एफआईआर को रद्द करने या एक साथ जोड़ने की मांग वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई तय की।  न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने सिद्धार्थ दवे और मुक्ता गुप्ता सहित वरिष्ठ वकीलों की दलीलों पर गौर करते हुए कहा कि सभी नौ याचिकाओं पर 14 मई को फाइनल हियरिंग होगी।

शीर्ष अदालत समय-समय पर फ़तेहपुर में दर्ज एफआईआर के संबंध में आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने के आदेश पारित करती रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले अदालत को बताया था कि लाल और अन्य आरोपी सामूहिक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम के "मुख्य अपराधी हैं, जिसमें लगभग 20 देशों से धन शामिल था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि अन्य आरोपियों में से लाल वास्तव में एक "कुख्यात अपराधी" है, जो पिछले दो दशकों में उत्तर प्रदेश भर में दर्ज धोखाधड़ी और हत्या सहित विभिन्न प्रकृति के 38 मामलों में शामिल है।

प्रमुख खबरें

Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा

UP Assembly Election 2027: गठबंधन में नेतृत्व को लेकर SP और Congress सांसदों में तकरार