बाटला हाउस एनकाउंटर फैसले पर बोले वीडी शर्मा, देश से माफी मांगें सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह

By दिनेश शुक्ल | Mar 15, 2021

भोपाल। दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपित आईएम के आतंकी आरिज खान को दी गई फांसी की सजा स्वागत योग्य है। कोर्ट के इस निर्णय से बेकसूर नागरिकों का खून बहाने वाले आतंकियों को तो संदेश मिलेगा ही, इससे यह भी साबित हो गया है कि कांग्रेस और विरोधी दल सिर्फ अपनी वोट बैंक की राजनीति के चलते बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे थे और एक बहादुर पुलिस अधिकारी की शहादत का अपमान कर रहे थे। अपने इस पाप के लिए सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सिहोरा में जमकर बरसे राकेश टिकैत, जबलपुर को बताया क्रांति का उद्गम स्थल

वीडी शर्मा ने कहा कि अब जबकि इस मामले में अदालत का फैसला आ गया है, सोनिया जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्हें इस फैसले पर भी अफसोस है? क्या दिग्विजय सिंह अब भी इस एनकाउंटर को फर्जी मानते हैं? शर्मा ने कहा कि कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस हमेशा आतंकियों की तरफदारी करती रही है और वोट बैंक को साधने के लिए बेकसूर नागरिकों का खून बहाने वालों की पीठ पर भी अपना हाथ रखने में संकोच नहीं करती।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार