'जो मज़ा गरदा उड़ा दिया में है वो hits it out of the stands में कहां', रवि किशन की भोजपुरी कमेंट्री पर बोले वेदांता के बॉस

By अंकित सिंह | May 20, 2023

आईपीएल फाइनल में मुश्किल से 10 दिनों का वक्त बचा है। आईपीएल का लीग मैच अपने आखिरी चरण पर है। इसके साथ ही हैं आज या कल में आईपीएल की टॉप 4 टीमों का निर्धारण भी हो जाएगा। इस बार आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री भी देखने को मिला। सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन भोजपुरी में कमेंट्री करते नजर आएं। अब रवि किशन की कमेंट्री के बिजनेस टाइकून अनिल अग्रवाल भी फैन हो गए हैं। तभी तो उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए दिल की बात लिख दिया है। सोशल मीडिया पर, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन ने ट्विटर पर अपने 168.1K फॉलोअर्स के साथ अपना अनूठा अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी कमेंट्री ने उन्हें उनके बचपन और बिहार के दोस्तों की याद दिला दी।

इसे भी पढ़ें: IPL का कारवां पहुंचा Dharamshala, Rajasthan Royals की होगी Punjab से भिडंत

अब जो मज़ा 'गरदा उड़ा दिया' में है वो 'हिट इट आउट ऑफ द स्टैंड्स' में कहां...भोजपुरी में खेल देखने से मैं खेल के और अपने घर के करीब आ गया। अनिल अग्रवाल एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं जो वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। अग्रवाल के परिवार की कुल संपत्ति 4 अरब डॉलर है। अग्रवाल का जन्म और पालन-पोषण पटना, बिहार के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल का एल्युमिनियम कंडक्टर का छोटा सा कारोबार था। 19 साल की उम्र में, उन्होंने कैरियर के अवसरों का पता लगाने के लिए पटना से मुंबई के लिए प्रस्थान किया था।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

Nari Shakti Bill पर छलका PM Modi का दर्द, कहा- हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है

Strait Of Hormuz में गोलियों की गूंज! जहाजों पर फायरिंग, भारतीय सुपरटैंकर भी शामिल