Vedanta के सीईओ ने इस्तीफा दिया, सुनील दुग्गल होंगे अंतरिम CEO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। वेदांता लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवासन वेंकटकृष्णन ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बयान में बताया कि यह इस्तीफा पांच अप्रैल से प्रभावी होगा। कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 27 मार्च 2020 को हुई बैठक में वेंकटकृष्णन द्वारा पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने का संज्ञान लिया।’’

कंपनी ने कहा कि उसकी अनुषंगी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ सुनील दुग्गल छह अप्रैल से वेदांता लिमिटेड के सीईओ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी ने अनिल अग्रवाल को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक एवं निदेशक मंडल के चेयरमैन पद पर नियुक्त किये जाने की भी घोषणा की। इनकी नियुक्ति शनिवार से प्रभावी होगी। इनके अलावा नवीन अग्रवाल को निदेशक मंडल के वाइस चेयरमैन पद पर पुन: नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है