वीणा देवी: कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकार बनी सांसद, पति भी हैं MLC

By अंकित सिंह | Apr 22, 2022

बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है वैशाली निर्वाचन क्षेत्र। वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी की वीणा देवी फिलहाल सांसद हैं। वीणा देवी का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। 22 अप्रैल 1967 को जन्मी वीणा देवी सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहती हैं। फिलहाल वह लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय अध्यक्ष भी हैं। वीणा देवी की शुरुआती शिक्षा दीक्षा गांव में ही हुई है। उनके पिता का नाम उपेंद्र प्रसाद सिंह और माता का नाम सबुजकला देवी है। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। 

इसे भी पढ़ें: मुकुल संगमा: पूर्वोत्तर में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे, 2021 में थामा टीएमसी का दामन

2019 से पहले जब राम किशोर सिंह ने विरोधी स्वर आजमाना शुरू किया तभी से इस बात के कयास लगने लगे थे इस बार लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली से किसी और को टिकट देने जा रही है। यही कारण है कि लोक जनशक्ति पार्टी ने वैशाली से वीणा देवी को टिकट दिया। वीणा देवी ने वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह को बड़े अंतर से हराया। रघुवंश प्रसाद सिंह राजद के कद्दावर नेता रहे हैं और कई बार वैशाली का प्रतिनिधित्व किया है। वीणा देवी को 568215 वोट मिले जबकि रघुवंश प्रसाद सिंह को 337631 वोट मिले। जब लोजपा में टूट पड़ी तो वीणा देवी चिराग पासवान की जगह उनके चाचा पशुपति पारस के साथ खड़े रही। 

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन