बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कांग्रेस के पास कोई प्रस्ताव नहीं : Veerappa Moily

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2023

कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध का उल्लेख करने के खिलाफ संघ परिवार के कड़े विरोध के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सुझाव नहीं है। उन्होंने उडुपी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नफरत की राजनीति के खिलाफ उच्चतम न्यायालय की कड़ी टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में घोषणापत्र में बजरंग दल जैसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख किया था। मोइली ने कहा कि राज्य सरकारों को ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है।

इस बीच, मंगलुरु में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान हनुमान की तुलना एक संगठन से करके भगवान हनुमान के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री से माफी की मांग की। उन्होंने कहा, किसी ने भी बजरंगबली को अपमानित करने का अधिकार प्रधानमंत्री को नहीं दिया है। उन्हें एक व्यक्ति या संगठन और भगवान हनुमान के बीच तुलना करने के लिए कन्नडिगों से माफी मांगनी चाहिए। वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस विभाजन के बीज बोने वाले और समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी