Thane में सामान ले जा रहे वाहन में लगी आग, कोई घायल नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कंटेनर वाहन में आग लगने से उसमें रखी सजावट की सामग्री नष्ट हो गई। हादसा रविवार आधी रात के बाद हुआ। नगर निगम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 12:42 बजे दिवा-मुंब्रा रोड पर चूहा पुल के पास घटी। जिस कंटेनर में आग लगी वह शादी की सजावट की सामग्री ले जा रहा था।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि आग पर देर रात दो बजे तक काबू पा लिया गया, लेकिन कंटेनर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Aam Panna Recipe: गर्मी में कच्चे आम की मदद से बनाएं जा सकती हैं ये ड्रिंक्स

Kashmir में आतंकवादी हमलों में पूर्व सरपंच की हत्या, दपंती घायल

Delhi Police घटना के नाट्य रूपांतरण के लिए बिभव को रविवार को मुख्यमंत्री आवास ले जा सकती है

Skin Care: डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा तो घर पर बनाएं आई सीरम