New Delhi के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी को वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के अभ्यास के कारण बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, विजय चौक शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक सामान्य वाहनों के लिए बंद रहेगा।

इसके अलावा, विजय चौक से रफी मार्ग के बीच कर्तव्य पथ चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग भी निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-प्वाइंट, सफदरजंग रोड (कमाल अतातुर्क मार्ग की ओर), रानी झांसी रोड और मिंटो रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

प्रमुख खबरें

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी