उत्तर प्रदेश के नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2025

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने वाहन चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 21 दोपहिया वाहन जब्त किये। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम)यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों मोहित सिंह (19), ओमवीर कुमार (19), आकाश सिंह (21), रोहित कुमार (28) और आनंद कुमार (23)को गिरफ्तार किया।

प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 19 बाइक और दो स्कूटी बरामद कीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से वाहन चोरी करने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को बेचते थे।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर आखिर खामोश क्यों हैं दुनिया के लोग?

हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनने से रोको, 3-4 बच्चे पैदा करें हिंदू, Navneet Rana का बयान, Congress और AIMIM ने किया पलटवार

सिडनी हमले से विश्व में और बढ़ेंगी मुसलमानों की मुसीबतें

FTA पर कुछ नहीं सुनूंगा...भारत के लिए अपने ही विदेश मंत्री से भिड़ गए न्यूजीलैंड के PM