By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019
वेल्लोर। वेल्लोर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह शुरू हुई मतगणना में राज्य की विपक्षी पार्टी द्रमुक ने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। द्रमुक ने अन्नाद्रमुक प्रत्याशी पर 7,985 मतों की बढ़त बना ली है। 11वें चक्र की गणना के बाद द्रमुक 4,625 मतों से बढ़त बनाने में सफल रही। इसके साथ ही द्रमुक निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के मुकाबले 14214 मतों से आगे निकल गई है। सुबह 11 बज कर 40 मिनट पर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक 3,162 मतों से आगे चल रही थी।