जुआन गुइदो का समर्थन करने पर निकोलस ने जर्मनी के राजदूत को हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

काराकस। वेनेजुएला ने विपक्ष के नेता जुआन गुइदो को मिल रहे अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निशाना साधते हुए जर्मनी के राजदूत को बुधवार को निष्कासित कर दिया और इस बीच, अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबंध कड़े कर दिए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में ‘‘हस्तक्षेप’’ करने के कारण मार्टिन क्रीनर के पास देश से बाहर जाने के लिए 48 घंटे हैं। उन्होंने सोमवार को गुइदो के देश वापस लौटने पर काराकस हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया था।

गुइदो ने विपक्ष के सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रीनर को बाहर निकालना ‘‘मुक्त दुनिया के लिए एक खतरे’’ के तौर पर देखा जाएगा। गुइदो को 50 से अधिक देशों ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है।

इसे भी पढ़ें: किम जोंग के शासन में उत्तर कोरिया में आई भुखमरी की नौबत, UN से मांगी मदद

इस बीच, अमेरिका ने मादुरो को सत्ता से बाहर करने के लिए वेनेजुएला पर प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं। उसने अधिकारियों एवं परिवारों समेत शासन से जुड़े 77 लोगों के वीजा रद्द कर दिए हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने कहा कि इन प्रतिबंधों से वेनेजुएला में आर्थिक और राजनीतिक संकट और गहरा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Citadel Season 2 की धमाकेदार वापसी: Priyanka Chopra के एक्शन ने जीता दिल, लेकिन रिव्यूज़ में बंटा इंटरनेट

Bihar Politics का नया अध्याय: Nitish के बेटे निशांत बने मंत्री, Samrat की टीम में 32 नए चेहरे शामिल

RBI Action के बाद Paytm का बड़ा U-Turn, NBFC लाइसेंस लेने की योजना से किया इनकार

One Year Of Operation Sindoor: जब Indian Air Force की दहाड़ से थर्राया था Pakistan, जानें शौर्य की पूरी कहानी