Venezuela में ऐतिहासिक बदलाव! राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने ‘आम माफी’ विधेयक को दी मंजूरी; राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ

By रेनू तिवारी | Feb 20, 2026

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की राजनीति में दशकों बाद एक बड़ा और सकारात्मक मोड़ आया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक आम माफी (Amnesty) विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दे दिया है। इस कदम से देश की जेलों में बंद सैकड़ों राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। आम माफी से संबंधित एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने से जिससे हिरासत में लिए गए नेताओं, कार्यकर्ताओं, वकीलों और कई अन्य लोगों की रिहाई हो सकती है।

इस विधेयक पर हस्ताक्षर के साथ ही राष्ट्रपति ने एक तरह से यह स्वीकार किया कि सरकार ने सैकड़ों लोगों को राजनीतिक कारणों से जेल में रखा हुआ है। राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के इस कदम को बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इससे पहले दक्षिण अमेरिकी देश के अधिकारी दशकों से किसी राजनीतिक कैदी को हिरासत में रखे जाने की बात से इनकार करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: AI Impact Summit | Shashi Tharoor ने एआई शिखर सम्मेलन की सराहना की, बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी गड़बड़ियों को सामान्य बताया

यह पिछले महीने देश की राजधानी काराकस में तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद नीति में आया नवीनतम बदलाव है। रोड्रिगेज ने पिछले महीने के अंत में विधेयक का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने देश की विधायिका द्वारा इसे मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद ही इस विधेयक पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया।

विपक्षी सांसद नोरा ब्राचो ने चर्चा के दौरान कहा, ‘‘यह एक बड़ा कदम है। इससे कई वेनेजुएलावासियों की पीड़ा कम होगी।’’ इस कदम से विपक्षी सदस्यों, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और उन कई अन्य लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है जिन्हें पिछले 27 वर्षों में सत्तारूढ़ दल द्वारा निशाना बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

Barack Obama ने Donald Trump पर साधा निशाना, ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेट्स के लिए मांगा समर्थन

Milan समेत यूरोप के शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन, इटली में 500 सैनिक तैनात

Iran पर हमले की संभावना से Donald Trump का इनकार नहीं, समझौते का भी दिया विकल्प

Manipur में शांति बहाली के लिए बनेगी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों वाली Committee: CM Khemchand Singh