सदन में हंगामे के बीच भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- संसद में जो हुआ, उससे दुखी

By निधि अविनाश | Aug 11, 2021

संसद में जोरदार हंगामे के बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू काफी भावुक हो गए। उन्होने विपक्षी द्वारा सदन में हुए बर्ताव की निंदा की और कहा कि, ससंद में जो भी कुछ हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, वह सरकार को किसी बात के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: OBC आरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, लोकसभा से 127वां संविधान संशोधन विधेयक पास

सूत्रों के मुताबिक, नायडू मंगलवार को राज्यसभा में हंगामा करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह, सदन के नेता पीयूष गोयल और अन्य भाजपा सांसदों ने आज सुबह वेंकैया नायडू से मुलाकात की है।आपको बता दें कि , दोनों सदनों में पेगासस जासूसी और और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है जिसके कारण पूरा संसद सत्र हंगामे में निकल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम

सूरत में सहकर्मी की गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सचित्रकुमार नरेंद्र बल गिरफ्तार

अंबाला में Amit Shah ने 1857 क्रांति के भव्य शहीद स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया

Bhupender Yadav ने कहा, Bihar की अटकी परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी पर मंत्रालय देगा ध्यान