चिंतन शिविर की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, वेणुगोपाल और अजय माकन पहुंचे उदयपुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

जयपुर। कांग्रेस ने उदयपुर में प्रस्तावित तीन दिवसीय चिंतन शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी अजय माकन तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को उदयपुर पहुंचे। झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर शहर में कांग्रेस का चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक होना है। शिविर में पार्टी के 400 नेताओं के शामिल होने का अनुमान है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने वेणुगोपाल व माकन बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: जर्मनी के विपक्ष के नेता पहुंचे कीव, राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित कई अधिकारियों से की मुलाकात

जहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज ही उदयपुर पहुंच रहे हैं, ये सभी नेता रात में वहीं रुकेंगे और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चिंतन शिविर में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, राज्य प्रभारी, महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: हनुमान चालीसा विवाद: नवनीत राणा और पति रवि राणा को राहत, शर्तों के साथ मिली जमानत

इन नेताओं के 12 मई को उदयपुर पहुंचने की संभावना है, शिविर में कई प्रस्ताव भी पारित होने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री गहलोत व अन्य नेता 16 मई को डुंगरपुर जिले के प्रसिद्ध स्थान बेणेश्वर धाम भी जा सकते हैं,जहां बेणेश्वर धाम पर बनाए गए पुल का उद्घाटन और जनसभा का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का चिंतन शिविर लगभग नौ साल बाद राजस्थान में हो रहा है। इससे पहले 2013 में पार्टी का ऐसा शिविर जयपुर में हुआ था जिसमें राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर