12 जून से इन 3 राशियों की होगी मौज ही मौज, शुक्र पलटेंगे अपनी चाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 08, 2024

शुक्र प्रेम, धन, सुख और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। गौरतलब है कि शुक्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। बता दें कि जून के महीने में शुक्र गोचर करने वाले हैं। वर्तमान में शुक्र ग्रह वृषभ राशि में विराजमान हैं। शुक्र 12 जून के दिन बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ है तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। शुक्र के मिथुन गोचर से कुछ राशियों की किस्मत खुलने वाली है, पैसों की तो बरसात होगी। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये राशियां।

शुक्र की बदलती चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए बढ़िया डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रुप से प्रॉफिट रहेगा। जीवन में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। मेहनत के साथ-साथ परिणाम मिलेगा। घर माहौल सुख-शांति से भरपूर खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ माना जाता है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस होगा और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशली आप स्टेबल रहेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi का जाम मुक्त Delhi का सपना होगा साकार, Nitin Gadkari ने बताया पूरा Master Plan

Human Trafficking केस में बड़ा मोड़! 12 बच्चों को America भेजने के आरोपी को Delhi Court ने दी जमानत

India-Nordic Summit से यूरोप में बढ़ेगी भारत की धाक, PM Modi की Oslo यात्रा के क्या हैं मायने?

Inflation पर Rahul Gandhi का सीधा हमला, जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी