बेहद दुर्भाग्यपूर्ण... NCW ने कर्नल कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की

By अंकित सिंह | May 14, 2025

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी असहमति व्यक्त की है तथा समाज से सशस्त्र बलों में सेवारत महिलाओं का सम्मान करने का आग्रह किया है। हालांकि एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल कुरैशी के खिलाफ कथित टिप्पणी के बाद पैदा हुए जनाक्रोश के बाद आई है।

उन्होंने कहा, "प्रिय कर्नल सोफिया कुरैशी इस देश की एक गौरवशाली बेटी हैं, सभी देश-प्रेमी भारतीयों की बहन हैं, जिन्होंने साहस और समर्पण के साथ देश की सेवा की है।" उन्होंने कहा कि इस तरह के अपमानजनक बयानों की "कड़ी निंदा" की जानी चाहिए। दरअसल कांग्रेस ने एक वीडियो साझा किया जिसमें शाह को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘जिन्होंने हमारी बेटियों के सिन्दूर उजाड़े थे...हमने उनकी बहन भेज कर उनकी ऐसी की तैसी कराई।’’ शाह ने बाद में कहा, ‘‘ अगर मेरे शब्दों से समाज और धर्म को ठेस पहुंची है तो मैं दस बार माफी मांगने को तैयार हूं।’’ कर्नल सोफिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारत के पक्ष को मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा थीं। 

इसे भी पढ़ें: LAC पर Arunachal Cabinet Meeting और Walong में Tiranga Yatra देखकर बौखलाया China

रहाटकर ने सीबीएसई के परिणामों की ओर भी इशारा किया जिसमें लड़कियों ने कई श्रेणियों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रगतिशील राष्ट्र के लिए यह आवश्यक है कि महिलाएं आगे बढ़ें और हर क्षेत्र में नेतृत्व करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं की भागीदारी और योगदान को कम आंकना न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि देश के विकास में भी बाधा है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प