रामायण सीरियल के आर्य सुमंत चंद्रशेखर वैद्य का निधन, 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2021

मुंबई। छोटे पर्दे यानी टेलिविजन के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर का बुधवार को उम्र संबंधी परेशानियों के कारण निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। चंद्रशेखर के बेटे एवं निर्माता अशोक शेखर ने को बताया कि अभिनेता ने सुबह करीब सात बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। शेखर ने कहा ‘‘ नींद में ही उनका निधन हो गया... जैसा कि वह चाहते थे, परिवार उनके पास मौजूद था। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, यह केवल उम्र की वजह से हुआ। उन्होंने एक अच्छा जीवन जिया।’’

इसे भी पढ़ें: मीरा राजपूत के देवर ने क्लिक की उनकी खूबसूरत तस्वीर, शाहिद कपूर ने नहीं किया कमेंट

उन्होंने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार शाम को जुहू के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। हैदराबाद में जन्मे चंद्रशेखर ने 1950 के दशक की शुरुआत में बतौर बाल कलाकार अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1954 में आई फिल्मअ‘सुंरग’ में वह पहली बार मुख्य अभिनेता की भूमिका में नजर आए। चंद्रशेखर ने टीवी पर निर्देशक रामानंद सागर के 1987 में आए धारावाहिक ‘रामायण’ में राजा दशरथ के प्रधानमंत्री आर्य सुमंत की भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। चंद्रशेखर के परिवार में उनके तीन बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar