मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे दिग्गज नेता, जानें किसने क्या कहा

By अंकित सिंह | Oct 11, 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में लोगों का जनसैलाब उमड़ा था। इसके अलावा देश के दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, शरद पवार, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, अभिषेक बच्चन, अनिल अंबानी, सुब्रत रॉय, बाबा रामदेव जैसे लोग मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव ने दी। इस दौरान पूरा सपा परिवार गम में डूबा हुआ दिखाई दे रहा था। लोगों की आंखों में आंसू थे। वहां जुटे लोग लगातार मुलायम सिंह यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे। 

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला- जिन्होंने (मुलायम सिंह यादव) समाज में एक लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जनता का विश्वास और भरोसा जीता...उनके जाने से आज देश दुखी है। 

इसे भी पढ़ें: सैफई में नम आंखों से धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को दी जा रही है आखिरी विदाई, उमड़ा जनसैलाब, नेताओं का भी रेला

इससे पहले परिवार के लोग मंगलवार की सुबह मुलायम सिंह यादव (नेता जी) के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास से मेला ग्राउंड के लिए एक रथ पर लेकर रवाना हुए। रथ पर मुलायम के पुत्र और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत परिवार के सदस्य सवार थे। रथ के मेला ग्राउंड में पहुंचने पर वहां माहौल गमगीन हो गया। इस बीच ‘‘नेता जी अमर रहें’’ और ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मुलायम तेरा नाम रहेगा’’ जैसे कई नारे गूंजते रहे। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच