मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

भोपाल। इंडियन वेटनरी एसोसिएशन (आईवीए) ने कहा है कि भाजपा सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी द्वारा एक पशु चिकित्सक को डांटने के दौरान कथित तौर पर असंसदीय का इस्तेमाल करने के विरोध में देश भर के पशु चिकित्सकों ने बुधवार को काला दिवस मनाया और काली पट्टी बांधी। आईवीए द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। आईवीए अध्यक्ष और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सदस्य उमेश शर्मा ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि देश भर के पशु चिकित्सकों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा कथित तौर पर उनके खिलाफ की जाने वाली की कड़ी निंदा की और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर काम किया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित हुए उज्जैन में दो लोग, एक की मौत

उन्होंने कहा कि मेनका गांधी के इस कृत्य से भाजपा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स लोगों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास