VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

By एकता | Jul 05, 2026

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या के डीसीपी को लिखे अपने पत्र पर और सफाई दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने जो बयान दिए हैं, उनसे जांच में बड़ी मदद मिल सकती है। आलोक कुमार के मुताबिक, राम गोपाल यादव ने कहा कि यह 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला है और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हजारों करोड़ के चंदे की बात कही है।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir चंदा चोरी पर Saurabh Bharadwaj का VHP पर बड़ा हमला, कहा- संगठन पूरी तरह डर गया है

चोरी हो या डकैती, जांच से ही सच आएगा सामने

राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के आरोपों पर आलोक कुमार ने कहा कि विहिप ने हर एक आरोप की बारीकी से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "कोई इसे चोरी कहे, लूट कहे या डकैती, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता; असल में क्या हुआ था, यह सिर्फ जांच से ही साफ होगा।" इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की टिप्पणियों पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir पर चंदा चोरी के आरोप, VHP ने Kejriwal-Priyanka Gandhi के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

अयोध्या से दिल्ली बैठक शिफ्ट होने पर उठाए सवाल का जवाब

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक को अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट किए जाने के सवाल पर आलोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बैठक कहाँ आयोजित की जाए, इस पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जून में अयोध्या में बैठक की योजना थी, लेकिन वहां के कुछ स्थानीय घटनाक्रमों के कारण व्यवस्था करने में दिक्कतें आईं, जिसकी वजह से बैठक को टालना पड़ा। अब यह बैठक दिल्ली में हो रही है। उन्होंने दोटूक कहा कि किसी को भी विहिप को यह सलाह देने या सवाल उठाने का हक नहीं है कि बैठक अयोध्या में क्यों नहीं हो रही है। संगठन अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी बैठक करने के लिए स्वतंत्र है।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले