Ram Mandir पर चंदा चोरी के आरोप, VHP ने Kejriwal-Priyanka Gandhi के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By एकता | Jul 05, 2026

राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और ट्रस्ट पर हमला बोल रहा है। अब इन आरोपों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील आलोक कुमार ने अयोध्या के पुलिस अधिकारी आशुतोष तिवारी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा, राम गोपाल यादव, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट पर भारत सरकार का कड़ा रुख, Instagram-Meta को भेजा नोटिस

नेताओं के किन बयानों पर आपत्ति?

पत्र में विपक्ष के नेताओं द्वारा दिए गए अलग-अलग बयानों का हवाला दिया गया है।

राम गोपाल यादव (सपा): इन्होंने आरोप लगाया था कि राम मंदिर में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है। भक्तों द्वारा दान किए गए सोने, चांदी, हीरे और नकदी का पूरा हिसाब सामने नहीं रखा गया।

अरविंद केजरीवाल (आप): इन्होंने दावा किया था कि भगवान राम के चढ़ावे और दानपात्र से सोने-चांदी और नकदी समेत करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी हुई है।

संजय सिंह (आप): इन्होंने भी राम मंदिर से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी का आरोप लगाया था और कहा था कि इसमें करीब 50 कर्मचारी शामिल हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस): इन्होंने मांग की थी कि अगर इतने बड़े घोटाले की बात सामने आ रही है, तो मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को आम जनता के लिए सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि सच सबके सामने आ सके।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई