भीड़ की सही जानकारी देने में VHP की विफलता हो सकती है हिंसा की वजह : दुष्यंत चौटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नूंह में धार्मिक जुलूस के आयोजकों ने जिला प्रशासन को संभावित भीड़ की सही जानकारी नहीं दी और हो सकता है कि इसकी वजह से हिंसा की स्थिति उत्पन्न हुई। नूंह में धार्मिक जुलूस पर भीड़ ने हमला कर दिया था जिसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। चौटाला ने कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। नूंह जिले में सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी और जल्द ही इसने पड़ोस में बसे गुरुग्राम को भी अपनी चपेट मे ले लिया था जिसमें होमगार्ड के दो जवान और मौलाना सहित छह लोगों की मौत हुई है। चौटाला ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी : मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को नूंह की हिंसा को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया था और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस पर हमले को ‘‘सुनियोजित योजना बताते हुए इसके पीछे बड़ी साजिश’ होने की आशंका जताई थी। चौटाला ने लोगों से राज्य में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हरियाणा में शांति बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में Security Threat गंभीर, UK की चेतावनी के बाद जहाजों को किया गया अलर्ट

Datia में BJP का चौंकाने वाला दांव! Datia में Narottam Mishra का कटा टिकट, Ashutosh Tiwari को मौका

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’