विहिप ने देशी गायों को राज्यमाता-गोमाता घोषित करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2024

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को देशी गायों को राज्यमाता-गोमाता घोषित करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की सराहना की और कहा कि अन्य राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को देशी गायों को राज्यमाता-गोमाता घोषित किया। यह निर्णय वैदिक काल से ही इन गायों के महत्व जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, अर्थव्यवस्था और वैदिक जीवन मूल्यों के आधार पर गायों को राज्यमाता का दर्जा देने का निर्णय स्वागत योग्य और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भी इसका अनुकरण किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

BJP शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, Constitution Day पर गृह मंत्री Amit Shah का बड़ा ऐलान

CEEW अध्ययन: गांगेय क्षेत्र में PM2.5 उत्सर्जन की मुख्य वजह लकड़ी और उपलों पर खाना पकाना

Jansatta Dal ने UP Assembly Election 2027 के लिए जारी की पहली लिस्ट, Kunda से लड़ेंगे Raja Bhaiya

Asur 3 OTT Release: अरशद वारसी और बरुण सोबती की वापसी, जानें कब और कहां रिलीज होगी नई सीरीज