VHP ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri पर साधा निशाना, धार्मिक रीति-रिवाजों के अपमान का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 11, 2026

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री के हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों पर दिये गए बयानों की रविवार को आलोचना की और उन्हें ‘‘एहसान फरामोश’’ करार दिया तथा इस धर्म का ‘‘हत्यारा’’ बनने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से उन्हें सफलता मिली थी। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जो लोग हिंदू समाज के समर्थन से सफल होते हैं, उन्हें उसी आस्था और परंपराओं के खिलाफ नहीं होना चाहिए जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है। बंसल ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि अग्निहोत्री हिंदू धार्मिक परंपराओं--चाहे वह कुंभ हो, तीर्थयात्राएं हों, मंदिर हों, संत हों या भजन-कीर्तन हों -- में भी कमियां निकालने की हद तक चले जाएंगे।

बंसल ने फिल्म निर्माता से कहा, ‘‘अग्निहोत्री जी, क्या आप खुद हिंदू नहीं हैं? या आप सिर्फ़ नाम के हिंदू हैं?’’ उन्होंने कहा कि वह (अग्निहोत्री) दूसरी सभ्यताओं के सामने हीन भावना महसूस करने के बजाय भारत की सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान, मूल्यों और परंपराओं पर गर्व करें। अग्निहोत्री को बुधवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो रीपोस्ट करने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा।

इस वीडियो में उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही और उन्होंने टिप्पणी की थी कि अगर सरकार धर्म पर कर लगा दे, तो भारत रातों-रात सबसे अमीर देश बन जाएगा।

प्रमुख खबरें

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी OHCHR के बयान को भारत ने बताया अस्वीकार्य हस्तक्षेप

Election Commission के खिलाफ प्रदर्शन पर Supreme Court का आदेश, देश-विदेश की प्रमुख खबरें

Flipkart के 1000 से अधिक पूर्व कर्मचारियों ने Walmart से Stock Options भुनाने की मांग की

Pune Goodluck Chowk पर कॉजपा का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया