VHP दीवाली से पहले धर्मांतरण के खिलाफ, हिंदुओं की घर वापसी के लिए अभियान चलाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) इस साल दीवाली से पहले धर्मांतरण के खिलाफ और जबरन धर्म परिवर्तन कर चुके हिंदुओं की घर वापसी के लिए देशव्यापी अभियान चलायेगी। यहां कृष्णनिवास आश्रम में बृहस्पतिवार को शुरू हुई विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक में जबरन धर्मांतरण पर विस्तार से चर्चा के बाद यह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय सहित देश भर से आए करीब ढ़ाई सौ प्रमुख साधु संत तथा विहिप के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं जिसमें दो दिन तक भूमि जिहाद, धर्मांतरण, घर वापसी, ‘लिव इन’, समलैंगिक विवाह, हिंदु मंदिरो के अधिग्रहण और वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकारों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता करने वाले जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक़ में संतों ने ‘लिव इन’ और समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की कोशिश को सनातन संस्कृति पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हिदु समाज में विवाह एक पवित्र संस्था है और समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देना देश की संस्कृति और संस्कारो का अपमान होगा।’’ संतो ने बैठक में केंद्र सरकार से समलैंगिक विवाह के खिलाफ कानून बनाने की मांग भी की।

प्रमुख खबरें

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

NABARD और NaBFID ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए मिलाया हाथ

Kanpur Training Aircraft Crash: खेत में गिरा विमान, दो PILOTS की दर्दनाक मौत