By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2017
पणजी। वाइब्रेंट सेरेमिक्स एक्सपो एंड समिट-2017 इस साल 16 से 19 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होगा। करीब 65 देशों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। एक्सपो के अध्यक्ष नीलेश जेटपारिया ने पत्रकारों से कहा कि इस एक्सपो के लिए करीब 65 देशों में रोडशो किया गया है।
उनके प्रतिनिधि मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही भारत की स्मार्ट सिटियों के प्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा लेंगे। जेटपारिया ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टाइल बाजार है। वर्ष 2006 से 2013 के बीच टाइल उत्पादन की वैश्विक वृद्धि जहां 6.3% रही है वहीं भारत में यह आंकड़ा 12% रहा।