Vibrant Gujarat में Mukesh Ambani ने की घोषणा, 12 लाख करोड़ के निवेश से भारत बनेगा वर्ल्ड क्लास, PM Modi के लिए कही खास बात

By रितिका कमठान | Jan 10, 2024

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया है। इस समिट में बोलने के दौरान मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हो रहे इस समिट में बिजनेस जगत के कई दिग्गज हिस्सा ले रहे है।

मुकेश अंबानी ने इस दौरान कहा कि मैं गेटवे ऑफ इंडिया के शहर से आता हूं और आज गेटवे ऑफ मॉडर्न इंडिया यानी गुजरात में हूं। गुजराती होने पर गर्व महसूस करता हूं। जब विदेशी नए भारत का विचार करते हैं तो वो नए गुजरात के संबंध में भी सोचते है। ये बदलाव है जो लंबे अर्से के इंतजार के बाद आया है, जिसके पीछे हमारे देश के ग्लोबल लीडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। वो भारतीय इतिहास के सबसे सफलतम प्रधानमंत्री होने के साथ दुनिया के महानतम नेताओं में शामिल है।

वाइब्रेंट गुजरात को लेकर अंबानी ने कहा कि इस तरह कोई समिट नहीं है जो 20 वर्षों तक लगातार जारी रहा हो। समय के साथ ये समिट अधिक मजबूत हो रहा है। मैं उन कुछ चुनिंदा लोगों में शामिल रहा हूं जिन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के हर समिट में शिरकत की है। ऐसा कोई भी समिट नहीं है जो वाइब्रेंट गुजरात के बराबर आकर खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि रिलायंस हमेशा गुजरात की कंपनी रहेगी। रिलायंस ने भारत में 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें से एक तिहाई निवेश गुजरात में हुआ है।

प्रमुख खबरें

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद

Poonam Raut ने अंतरराष्ट्रीय Cricket के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, 12 साल का सफर खत्म

Delhi में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले Abhijit Dipke और नेहा बोरा समेत 150 लोग हिरासत में

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी