छात्रों से मिलीं जामिया की कुलपति, बोलीं- बिना अनुमति के परिसर में घुसी थी दिल्ली पुलिस

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2020

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज है और वह अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा तब तक वह परीक्षा में नहीं बैठेंगे। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच में सोमवार को कुलपति नजमा अख्तर ने उनसे मुलाकात की। 

इस मुलाकात के दौरान कुलपति नजमा ने कहा कि हमने जामिया में हुई हिंसा को लेकर पुलिस एफआईआर की थी लेकिन वह अभी तक रिसीव नहीं हुई है। हम इसके आगे कुछ नहीं कर सकते है क्योंकि हम सरकारी कर्मचारी हैं। कुलपति द्वारा ये बयान दिए जाने के बाद छात्र नारेबाजी करने लगे। इसी बीच एक छात्र ने नजमा अख्तर से पूछा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर उनका स्टैंड क्या है तो उन्होंने जवाब दिया कि छात्र सिर्फ विश्वविद्यालय से जुड़े हुए ही सवाल पूछें।

इसे भी पढ़ें: जेएनयू हमला मामले में दोषियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रही है दिल्ली पुलिस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुलपति नजमा अख्तर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बिना अनुमति के परिसर में प्रवेश किया और दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कल से शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर