भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की पूजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

तिरुपति। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को पूजा की। नायडू दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार के साथ सोमवार शाम यहां पहुंचे और पहाड़ियों पर स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम अतिथि गृह में रुके। वह पौ फटने ही मंदिर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मंदिर के सूत्रों ने बताया कि वह करीब आधा घंटा मंदिर में रहे। मंदिर प्रबंधन ने पूजा के बाद उन्हें रेशम का पवित्र अंगवस्त्र और प्रसाद दिया। नायडू ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि भगवान वेंकटेश्वर उनके कुल देवता हैं और उनका नाम भी भगवान वेंकटेश्वर के नाम पर ही रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प