उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी दल रविवार को संयुक्त उम्मीदवार पर करेंगे चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतारने के मुद्दे पर विपक्षी दल रविवार को चर्चा करेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी विपक्षी दल रविवार को बैठक करेंगे और उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: विश्व के 50 ‘सर्वश्रेष्ठ स्थानों’ की सूची में अहमदाबाद को शामिल करना गर्व का विषय: नड्डा

वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है और नामांकन की अंतिम तारीख 19 जुलाई है। चुनाव छह अगस्त को होगा।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर