विक्की कौशल की छावा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2025

विक्की कौशल की इतिहास पर आधारित ‘एक्शन’ फिल्म ‘छावा’ ने पहले दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘मैडॉक फिल्म्स’ ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि ‘छावा’ ने 50 करोड़ रुपए की कमाई की। स्टूडियो ने लिखा, ‘‘यह छावा की दहाड़ है। एक सच्चे योद्धा राजा की तरह दहाड़! इतिहास पर आधारित किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत। अभी अपनी टिकट बुक करें। उसने एक ‘पोस्टर’ साझा करते हुए बताया कि फिल्म ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। कौशल की ‘सरदार उधम’ और ‘सैम बहादुर’ फिल्म भी जीवनी पर आधारित थीं।

फिल्म में कौशल ने मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका निभाई है और खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। डायना पेंटी, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi