Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राज शांडिल्या पर कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप, प्रोड्यूसर संजय तिवारी ने भेजा नोटिस

By न्यूज हेल्पलाइन | Sep 27, 2024

प्रोड्यूसर संजय तिवारी ने लेखक-निर्देशक राज शांडिल्या पर अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगाया है। तिवारी का कहना है कि इस फिल्म की कहानी उनकी स्क्रिप्ट 'सेक्स है तो लाइफ है...?' से मिलती-जुलती है, जिसे उन्होंने 2015 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर कराया था।

इसके  साथ साथ लेखक जितेंद्र गियानचंदानी ने दावा किया था  कि राज शांडिल्या ने अपनी फिल्म 'जनहित में जारी' की अवधारणा और कहानी को उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट से चुराया था। उन्होंने गौतम प्रसाद शॉ के साथ मिलकर 'कंडोम प्यार की पहली शर्त' नामक कहानी को लिखा था , जिसे 2019 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ रजिस्टर  किया गया था।

इतना ही नहीं उनके खुद के बचपन के दोस्त  लेखक अंकुर शुक्ला ने भी उनपर फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया था ।  शुक्ला ने शांडिल्या की फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' की शूटिंग रोकने के लिए झांसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी यह  दावा करते हुए कि शांडिल्या ने उनकी कहानी चुराई है।

अब यह देखकर तो यही  सवाल उठता है कि क्या राज शांडिल्या हमेशा कही न कही से कॉपी करके ही अपनी कहानी लिखते हैं । ऐसे आरोपों के कारण उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ सकता है।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सन्दर्भ में संजय तिवारी ने कहा, “जब हमने प्रोमो देखा, तो हमें एहसास हुआ कि विक्की विद्या का वो वाला वीडियो उसी सब्जेक्ट पर आधारित है। हमने फिल्म के मेकर्स  को कानूनी नोटिस भेजा है और उचित प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि हमें अगले कुछ दिनों में जवाब नहीं मिला, तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।”

इस विवाद ने फिल्म के प्रति चिंता बढ़ा दी है, खासकर क्योंकि तिवारी की स्क्रिप्ट का विचार पहले से ही आधिकारिक रूप से रजिस्टर  है। तिवारी ने फिल्म निर्माण में मौलिकता के महत्व पर जोर दिया और कहा कि वे अपने काम की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुलबानू खान, जो कि संजय तिवारी की स्क्रिप्ट की लेखक हैं, ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह सुनकर आश्चर्य हुआ कि किसी ने हमारी विचारधारा को ऐसा चुराया। किसी भी फिल्म का सेंट्रल आईडिया बहुत महत्वपूर्ण होता है, जैसे की नीव का पथ्थर l  इसके बिना, कहानी और फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह निश्चित रूप से बॉलिवुड में एक गंभीर मुद्दा है।  2019 में रिलीज़ हुई बाला और उजड़ा चमन का भी सेंट्रल आईडिया चोरी का इशू था जिसके लिए निर्मताओं को कोर्ट में जाना पड़ा था l ”

फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं, 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस विवाद के चलते अब यह सवाल उठता है कि क्या शांडिल्या अपनी स्थिति को स्पष्ट करेंगे या इस मामले का निपटारा कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से होगा।

प्रमुख खबरें

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार